मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने पुलिस कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण बिंदु
भर्ती का नाम: एमपी पुलिस कांस्टेबल (GD) भर्ती 2025
आवेदन का माध्यम: केवल ऑनलाइन
आवेदन करने से पहले: आधिकारिक अधिसूचना (Notification) ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी पात्रता शर्तें पूरी करें।
कैसे आवेदन करें
MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
“MP Police Constable 2025” ऑनलाइन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
अंतिम तिथि से पहले आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें।
महत्वपूर्ण तिथियाँ
सूचना जारी होने की तिथि : 13 सितम्बर 2025
आवेदन प्रारंभ : 15 सितम्बर 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 29 सितम्बर 2025
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 29 सितम्बर 2025
फॉर्म सुधारने की अंतिम तिथि : 04 अक्टूबर 2025
एडमिट कार्ड जारी : अक्टूबर 2025 (संभावित)
परीक्षा प्रारंभ : 30 अक्टूबर 2025
आवेदन शुल्क
सामान्य / अन्य राज्य के उम्मीदवार : ₹500/-
OBC / EWS / SC / ST उम्मीदवार : ₹250/-
शुल्क भुगतान का तरीका :
डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान करें
या एमपी कियोस्क (MP KIOSK) के माध्यम से शुल्क जमा कर सकते हैं