राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने सांख्यिकी अधिकारी (Statistical Officer) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। जो अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं और सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले कृपया संपूर्ण अधिसूचना (Notification) को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
आवेदन प्रारंभ होने की तिथि : 28 अक्टूबर 2025
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 26 नवंबर 2025
परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 26 नवंबर 2025
परीक्षा तिथि : जल्द सूचित की जाएगी
प्रवेश पत्र (Admit Card) : जल्द उपलब्ध होगा
आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य / अन्य राज्य के अभ्यर्थी : ₹600/-
ओबीसी / बीसी : ₹400/-
एससी / एसटी : ₹400/-
सुधार शुल्क (Correction Charge) : ₹500/-
परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जाएगा।
रिक्तियों का विवरण (Vacancy Details) — कुल पद : 213
पद का नाम
श्रेणी
कुल पद
पात्रता (Eligibility)
सांख्यिकी अधिकारी (Statistical Officer)
UR (सामान्य)
142
– गणित, सांख्यिकी, अर्थशास्त्र, वाणिज्य या कृषि विषय में स्नातकोत्तर (Master Degree)। – आरएससीआईटी (RS-CIT) या समकक्ष कंप्यूटर कोर्स प्रमाणपत्र। – राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान। – अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना पढ़ें। – आयु सीमा : 21 से 40 वर्ष (01.01.2026 तक)। – नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।